उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) शहर की आवास विकास कालोनी सेक्टर दो में शनिवार की रात जाने माने रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर जसवंत राय के बदमाशों ने डाका डाला। घर पर डॉ. जयवंत राय उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सागर और अनुज वधू सीमा सागर मौजूद थे। बदमाशों ने आते ही तमंचे की बट से प्रहार करके डॉक्टर राय को जख्मी कर दिया।
बदमाशों ने डॉक्टर और अनुज वधू को हाथ-पैर और मुंह टेप से चिपकाकर एक कमरे में बंद कर दिया। पत्नी को साथ लेकर घर खंगाला। आठ लाख रुपये नकद और करीब 12 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई। आगरा( AGRA)पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। डॉ. जसवंत राय का शहीद नगर में डॉक्टर राय के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे थे। पत्नी सुनीता सागर और छोटे भाई की पत्नी सीमा सागर घर पर मौजूद थे। सीमा सागर नगर निगम फिरोजाबाद में कर अधीक्षक हैं।
पीड़ित डॉक्टर राय ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद बड़ी मुश्किल से उन्होंने बंधे हुए हाथों से अपने मुंह से टेप हटाकर बाहर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों के सूचना देने पर आगरा( AGRA) एसएसपी मुनिराज जी. फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिले की सीमाएं सील करा दी गईं। बदमाशों की तलाश की गई मगर वे नहीं मिले।
बदमाशों ने घर में घुसमे ही डॉ जसवंत राय से पूछा सामान कहा है, वे कुछ समझ नहीं पाए तब तक एक बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से बार कर लिया। तमंचा तानकर उन्हें और उनके भाई की पत्नी को घसीटते हुए कमरे में ले गए, मुंह पर चौडा टैप लगा दिया। कमरे में दोनों को बंद करने के बाद डॉ सुनीता की कनपटी पर तमंचा लगाकर उन्हें कमरे में ले गए, चाबी से अलमारी खुलवाई, अलमारी में रखे आठ लाख कैश और करीब 12 लाख की ज्वैलरी निकलवा ली। इसके बाद सुनीता को भी कमरे में बंद कर दिया।
बदमाश मास्क और मफलर पहने हुए थे, डॉ जसवंत राय ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने घर को तुडवाकर नया घर बनवाया था, इस दौरान वे कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहे थे, काम पूरा होने के बाद 24 जून को अपने घर में आए थे। आशंका है कि मकान में काम करने वाले मजदूर भी रेकी कर सकते हैं, इस दिशा में भी जांच चल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?