उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के चिनहट थाना क्षेत्र में एक बेटे को अपने पिता का पढ़ाई के लिए टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने पिता को ही गोली मार दी।
चिनहट के मटियारी गांव में रविवार सुबह पिता ने एक दुकान पर बैठे बेटे को पढ़ाई के लिए फटकार लगाई। इस पर नाराज बेटे ने पिता की ही लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आनन-फानन में घायल पिता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस के मुताबिक मटियारी गांव में अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। अखिलेश एक निजी सुरक्षा कंपनी में गार्ड के रुप में तैनात हैं। परिवारीजनों के मुताबिक अखिलेश का बेटा अमन दसवीं का छात्र है। रविवार को वह मॉर्निंग वॉक कर घर पहुंचे। तो देखा उनका 19 साल का बेटा अमन कादिर कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। इस पर अखिलेश ने अमन को फटकार लगाई। पिता की सार्वजनिक रुप से लगाई गई फटकार नागवार गुजरी।
वह नाराज होकर घर के अंदर गया। जहां रखा पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और उन पर फायरिंग कर दी। गोली अखिलेश के जांघ पर लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर गये। वहीं गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन व अन्य पड़ोसी बाहर निकले तो अखिलेश को जख्मी देखा। लेकिन अमन वहां से भाग निकला था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घायल अखिलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस के मुताबिक अखिलेश की हालत खतरे से बाहर है। पिता पर हमला करने के मामले में अमन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि अमन पढ़ाई में लापरवाही करता था। जिसे लेकर अक्सर उसके पिता नाराज रहते थे। इसी बात पर उसे फटकार लगाई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?