फेसबुक ( Facebook ) इंडिया ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे राजीव अग्रवाल (Rajiv Agrawal) को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी ने उन्हें अपना सार्वजनिक नीति निदेशक (Director of Public Policy)नियुक्त किया है। सोमवार को फेसबुक ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। राजीव, अंखी दास की जगह लेंगे जिन्होंने विवाद के बाद पिछले साल अक्तूबर में पद छोड़ दिया था।
फेसबुक इंडिया ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। फेसबुक ने अपने बयान में कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव अग्रवाल (Rajiv Agrawal) इस भूमिका में फेसबुक के लिए महत्वपूर्ण नीति विकास पहलों को परिभाषित करेंगे और उनका नेतृत्व करेंगे। इन पहलों में उपयोगकर्ता सुरक्षा, डेटा संरक्षण एवं गोपनीयता, समावेश और इंटरनेट शासन शामिल हैं।
अग्रवाल (Rajiv Agrawal) इस भूमिका में फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित मोहन को रिपोर्ट करेंगे। वह भारतीय नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले राजीव अग्रवाल ऑनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाता उबर में भारत और दक्षिण एशिया के लिए सार्वजनिक नीति के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे।
राजीव अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रूप में 26 वर्ष अपनी सेवा दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में बतौर जिलाधिकारी के रूप में काम किया है। इस दौरान उन्होंने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर भारत की पहली राष्ट्रीय नीति का संचालन किया और भारत के बौद्धिक संपदा कार्यालयों के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अजित मोहन ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि फेसबुक भारत के उस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में एक सहयोगी है जिसमें डिजिटल एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, “अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ, राजीव पारदर्शिता, जवाबदेही, सशक्त और सुरक्षित समुदायों के निर्माण के हमारे अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, जिसे हम अपनी जिम्मेदारी मानते हैं।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?