उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के इटावा जिले में एक मालगाड़ी ( Goods Train ) के पटरी से उतरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई वहीं 3 तीन घायल हुए हैं। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। यह दुर्घटना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल मार्ग पर आज शाम हुई।हादसा इतना भीषण था कि रेलवे लाइन के किनारे लगी रेलवे की पावर सप्लाई की लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।इस हादसे में रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विदित रहे इस ट्रेक पर इटावा जिले में एक माह के अंदर दूसरी बार मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है इससे पूर्व जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम भारद्वाजपुरा के पास रेलवे ट्रैक फ्रेट कॉरिडोर की डाउनलाइन पर 23 अगस्त को गाजियाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी ( Goods Train ) ट्रैक पर पलट गई थी। हादसे में मालगाड़ी के 17 वैगन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
चूने के पत्थर (Limestione) से लदी मालगाड़ी ( Goods Train)बोकार स्टील प्लांट झारखंड जा रही थी,तभी इसकी कई बाोगियां वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव के पास पटरी से उतर गईं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चूने के पत्थर से लदी मालगाड़ी की 58 बोगियां झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट का कंसाइमेंट लेकर जा रही थीं। रास्ते में 44 बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं, इस घटना में वहां मौजूद 14 साल के लड़के की मौत हो गई।
मालगाड़ी ( Goods Train)की कुछ बोगियां ट्रैक से नीचे पलट गईं हैं। इनके नीचे चार बच्चे दब गए। इनमें एक की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों को निकालकर घायल अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक बच्चे की तलाश जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई हैं। रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य किया रहा है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की 58 बोगियों में से 44 बोगियां पटरी से उतर गईं है। मालगाड़ी 88 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?