जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के उधमपुर ( Udhampur ) जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह पटनीटॉप में भारतीय सेना (Indian Army ) का एक हेलीकॉप्टर एक घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में भारतीय सेना (Indian Army ) के दो पायलट घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों अधिकारियों ने दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार के रूप में हुई है। मेजर अनुज राजपूत पंचकुला और मेजर रोहित कुमार नोएडा के रहने वाले थे।
भारतीय सेना (Indian Army ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पटनीटॉप क्षेत्र में मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत हेलिकॉप्टर से उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गए। हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग के दौरान दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया, हालांकि दोनों जवानों ने दम तोड़ दिया। मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत बहादुर अधिकारी थे। जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान की ऋणी रहेगी।
बता दें कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई दी। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर मिली।
भारतीय सेना उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने बहादुर मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत को सलाम किया है, जिन्होंने आज पटनीटॉप में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
GOC-in-C, Northern Command, Lt Gen YK Joshi and all ranks salute the bravehearts Major Rohit Kumar & Major Anuj Rajput who made the supreme sacrifice in the line of duty on Sept 21 at Patnitop & offer deepest condolences to their families: Northern Command, Indian Army pic.twitter.com/LPsrJEFQqc
— ANI (@ANI) September 21, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?