भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force )के अगले चीफ एयर मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Marshal Vivek Ram Chaudhari)होंगे। वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे। दरअसल, 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी (Air Marshal Vivek Ram Chaudhari )को अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। वीआर चौधरी इस वक्त वायु सेना के उप-प्रमुख हैं। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2021 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
बता दें कि एयर मार्शल विवेक राम चौधरी जून 2021 में एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद वायु सेना के उप-प्रमुख बने थे। इससे पहले उन्होंने भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न एयर कमांड में बतौर कमांडर-इन-चीफ सेवाएं दी थीं। वह संवेदनशील इलाकों में शामिल लद्दाख सेक्टर समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रह चुके हैं।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Marshal Vivek Ram Chaudhari )29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे ।लगभग 38 वर्षों के करियर में, उन्होंने वायु सेना के विभिन्न लड़ाकू व प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। उन्हें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के परिचालन उड़ान समेत 3800 घंटे से अधिक के उड़ान का अनुभव है।
पूर्वी लद्दाख में अपने कार्यकाल के दौरान विशेष परिस्थितियों में उन्होंने वायुसेना के विमानों और दूसरे संसाधनों की सटीक तैनाती में अहम भूमिका निभाई है।इसके अलावा वह ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन सफेद सागर के दौरान भी अहम विमानों को उड़ा चुके हैं ।
Air Marshal VR Chaudhari appointed as next IAF chief
Read @ANI Story | https://t.co/yCXeieW0Bj#IAF #VRChaudhari #IAFchief pic.twitter.com/scrThghYFG
— ANI Digital (@ani_digital) September 21, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?