दिल्ली ( Delhi ) के कालकाजी इलाके में गर्भवती विदेशी महिला और उसके 13 महीने के बेटे की लाश मिलने से मंगलवार को सनसनी फैल गई। महिला किर्गिस्तान ( Kyrgyzstan)की मूल निवासी थी।कत्ल की गई महिला का नाम मिस्कल ज़ुमाबेवा (28) और उसके बेटे का नाम मानस (13 महीना) है। घटना के बाद से ही महिला का पति फरार है।महिला ने भारतीय नागरिक से शादी की थी, महिला पति के साथ ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में किराए के मकान में रहती थी।मां-बेटे की लाश मगर कालकाजी थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में मिलीं हैं।
इस दोहरे हत्याकांड से पुलिस और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच में पता चला कि महिला अपने बेटे के साथ सोमवार रात को ही के-22 कालकाजी में रहने आई थी। दोनों की चाकू से वार कर हत्या की गई है। महिला पर पांच और बेटे पर चार से पांच बार चाकू से वार किए गए हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
घटना के बाद से ही गायब महिला के पति का नाम विनय चौहान है,दोनो की शादी दो साल पहले हुई थी. इन दिनों महिला गर्भवती थी।बीती रात महिला डॉक्टर के पास जाना चाहती थी।इसी बात को लेकर उसका पति से झगड़ा भी हुआ था।उसके बाद गुस्से से बिफरा पति विनय चौहान ग्रेटर कैलाश वाले किराए के मकान में ही पत्नी और बेटे को छोड़कर कहीं चला गया।उसके बाद मिस्कल जुमाबेवा ने अपनी परिचित महिला मतलूबा से मदद मांगी।मतलूबा मूल रूप से उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। वो फिलहाल कालकाजी इलाके में किराए के मकान में रह रही हैं,इसी मकान में दोनो लाशें मिलीं हैं।दोहरे हत्याकांड की खबर सुनते ही मौके पर आला पुलिस अफसरान भी पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के डीसीपी के मुताबिक, घर से पत्नी से नाराज होकर जाने के बाद महिला का पति अपने दोस्त वाहिद के साथ रहा था।
बताया जा रहा है कि मतलुबा दोनों महिलाओं और अविनीश के साथ रात को अलग कमरे में सो गए थे। मिस्कल बेटे के साथ अलग कमरे में सो रही थी। मतलुबा व अविनीश ने बताया कि सुबह नौ बजे जब मिस्कल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा खोला गया। वहां मिस्कल और मानस मृत पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना विनय को दी। विनय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिए हैं। पुलिस को मौके से रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू बरामद किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?