उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मिर्जापुर ( Mirzapur) जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में लोहा व्यवसायी सत्यम (26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित भीड़ ने हमलावार ऋषभ पांडेय को पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद से ददरा बाजार में तनाव की स्थिति है।
मिर्जापुर ( Mirzapur) जिले के ददरा गांव निवासी सत्यम (26) पुत्र सुभाष सिंह लोहा व्यवसायी है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को अपने लोहे की दुकान में बैठा था। दोपहर में दो बजे के करीब पहुंचे एक बदमाश ने उसे दो गोली मारी और फरार हो गया। गोली लगने से लोहा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर ऋषभ पांडेय मौके से भाग कर पास के एक मकान में जा छिपा।सत्यम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर मकान में छिपे आरोपी को घेर लिया। दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसे ग्रामीणों ने आरोपी ऋषभ पांडेय को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
सूचना पर मिर्जापुर ( Mirzapur) पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मड़िहान भी छानबीन करने मौके पर पहुंचे। अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। हत्यारोपी ऋषभ पांडेय बैंक बाबू (27) पुत्र वीरेंद्र निवासी करौंदा बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।ऋषभ के पिता वीरेन्द्र पांडे ने बताया है कि सत्यम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मंगलवार को उसकी पिटाई की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा