मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के 3 दिन से लापता छिंदवाड़ा( Chhindwara )जिले के चांद थाने में पदस्थ सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय बघेल का शव चांद पुलिस ने गुरुवार सुबह सिवनी जिले के सेलुआ घाटी के जंगल से बरामद किया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदी के मामले को लेकर सिवनी के बम्होडी में दो आरोपियों ने उनकी हत्या कर जंगल में शव को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।
मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के मुताबिक एएसआई बघेल 10 दिन पहले ही पुलिस लाइन से चांद थाने में पदस्थ किए गए थे। 20 सितंबर को वह छिंदवाड़ा के उत्सव रिसोर्ट से अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद लगातार चांद पुलिस तलाश कर रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो एएसआई बघेल से फोन पर बात करने वाले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में सारे मामले का खुलासा कर उनकी हत्या करने की बात कबूल कर ली।
आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने तस्दीक करते हुए बम्होडी गांव में पुरानी शराब दुकान के पास जंगल से एएसआई का शव बाहर निकाल गया। आरोपियों ने यहां 4 फीट गहरा गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था।
मृतक एएसआई विजय बघेल मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला है, जिसकी पदस्थापना करीब 15-20 दिन पहले छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से चौरई अंतर्गत पुलिस थाना चांद में की गई थी पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या में शामिल आरोपित राहुल नेमा सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र का रहने वाला है।हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है, मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) मामले की छानबीन कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?