मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुरैना ( Morena ) में सम्राट मिहिर भोज( Mihir Bhoj )की जाति को लेकर दो वर्गों के बीच तनाव बढ़ने लगा है। सम्राट को अपनी-अपनी जाति और वंश का बताकर गुर्जर और क्षत्रिय आमने-सामने आ गए हैं। मुरैना में सड़क जाम के बाद बानमोर में युवकों ने गुरुवार रात को मुरैना व ग्वालियर के बीच चलने वाली बसों में तोड़फोड़ की। बस में बैठी सवारियां जान बचाने के लिए चिल्लाने लगीं। वर्ग संघर्ष की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी तीन दिनों तक मुरैना में स्कूल व कोचिंग संस्थान बंद रखने के आदेश देर रात जारी कर दिए हैं।
कुछ दिन पहले ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज ( Mihir Bhoj )की मूर्ति लगाई गई। इसके बाद मुरैना में भी लगाई गई। इस मूर्ति के नीचे लगे शिलालेख में उन्हें गुर्जर बताया गया। इसी बात को लेकर दोनों वर्गों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। यह विवाद अब धीरे-धीरे जाति संघर्ष का रूप लेता जा रहा है।
मुरैना ( Morena ) में गुरुवार को दिन में एक जाति के लोगों ने MS रोड पर जाम लगाया था। उनकी मांग थी कि सम्राट मिहिर भोज ( Mihir Bhoj )की पटि्टका पर जिस वर्ग का नाम लिखा है, वह गलत लिखा है, उसे हटाया जाना चाहिए। इस वर्ग के लोग हंगामा करते उससे पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उनको तितर-बितर करते हुए वापस कर दिया।
इसके बाद गुरुवार रात 10 बजे बानमोर में ग्वालियर-मुरैना ( Morena ) के बीच चल रहीं बसों में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल किसी सवारी के घायल होने की सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि यह दिन में किए गए विरोध का जवाब है।
मुरैना जिला प्रशासन को इस बात का अंदेशा हो गया है कि वर्ग संघर्ष भड़क सकता है। लिहाजा आनन-फानन में देर शाम जिला प्रशासन ने एक आदेश निकालकर जिले के स्कूल व कोचिंग संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार से शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गयी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?