दिल्ली ( Delhi ) की रोहिणी कोर्ट( Rohini Court ) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बदमाश शामिल हैं। हमलावर वकील बनकर आए थे और यह घटना कोर्ट रूम नंबर 207 में हुई है।फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हमला करने वाले दो बदमाश थे और जब उन्होंने जीतेंद्र गोगी पर हमला किया तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश ढेर हो गए।
बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट( Rohini Court ) परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और सबकी गेट पर ही चेकिंग होती है। चूंकि हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहनी हुई थी तो माना जा रहा है कि इस वजह से वो लोग आसानी से सुरक्षा चेकिंग से बच निकले। हालांकि यहां यह सवाल उठता है कि वह दोनों हथियार लेकर चले आए और किसी को पता तक नहीं चला।
पुलिस के अनुसार कोर्ट रूप में 35 से 40 राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया है। गोलीबारी के दौरान कोर्ट में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलियों की आवाज के बीच लोग चीखने चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा था। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) इसे गैंगवार बता रही है और हमलावर टिल्लू गैंग के थे।
जानकारी के अनुसार नामी गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी को हमले में कई गोलियां लगी हैं। मीडिया से बात करते हुए एक वकील ने बताया कि जब हमला हुआ तो जज और जीतेंद्र के बीच में मात्र एक मीटर का फासला था। यहीं पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और ये भी कहा जा रहा है कि एक महिला वकील भी घायल हुई है।
गैंगस्टर गोगी पर हत्या, फिरौती, पुलिस पर हमला करने के मामले चल रहे थे। जीतेंद्र को पुलिस ने पिछले साल गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था उस वक्त उस पर आठ लाख का इनाम था। फायरिंग के बाद गोगी को गंभीर रूप में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जितेंद्र गोगी वही शख्स है जिसके बारे में इसी साल पता चला था कि वह जेल की सलाखों के पीछे बैठ कर अपना गैंग चला रहा था। अलीपुर दिल्ली का रहने वाला गोगी पर हत्या, लूटपाट, जमीन कब्जाने जैसे मामले दर्द हैं। 2016 में उसे गिरफ्तार किया गया था तो वह तीन महीने में ही कस्टडी से फरार हो गया था। एक समय उस पर चार लाख का इनाम रखा गया था। बाद में उसे दिल्ली पुलिस( Delhi Police ) की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस की माने तो गोगी कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुका है,नरेला में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान को गोगी गैंग के लोगों ने ही 26 गोलियां मारी थीं।2018 में दिल्ली के बुराड़ी में टिल्लू गैंग से गैंगवार हुआ था, जिसमें 3 लोगों की हत्या हुई और 5 लोग घायल हुए थे।इस वारदात में भी गोगी गैंग का नाम सामने आया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?