आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कानपुर यूनिट ने रविवार को एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank ) लखनऊ के रीजनल मैनेजर वैभव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। वैभव गोमती नगर विकास खंड का रहने वाला है।बैंक मैनेजर पर जाली दस्तावेजों पर खाता खोलकर लोन की रकम भुगतान करने का आरोप है। करीब दस वर्ष पुराने मामले में ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है।
करीब दस वर्ष पुराने मामले में ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है। तब आरोपी कानपुर की गोविंद नगर एचडीएफसी शाखा में बैंक मैनेजर था। केस में यह पहली गिरफ्तारी है। ईओडब्ल्यू एसपी बाबूराम ने बताया कि सचिन वोहरा नाम के शख्स ने 2011 में बैंक ऑफ बड़ौदा अनवरगंज शाखा से 4 लाख 24 हजार रुपये का कार लोन पास कराया।
उसके बाद गोविंद नगर एचडीएफसी शाखा (HDFC Bank )में एक खाता खुलवाया। पूरी रकम की चेक यहां से कैश करवा ली। फिर नकदी निकाल ली। कुछ दिन बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर बदले तो ये फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पता चला कि सचिन वोहरा ने कोई कार खरीदी ही नहीं। जिस कंपनी से कार खरीदने का दावा किया गया था उस नाम की कोई कंपनी शहर में है ही नहीं।
तब बैंक मैनेजर ने अनवरगंज थाने में तत्कालीन बीओबी के बैंक मैनेजर, सचिन वोहरा, गारंटर और एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank ) गोविंद नगर शाखा के बैंक मैनेजर वैभव श्रीवास्तव पर एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर हुई थी।
एसपी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि वैभव श्रीवास्तव ने सचिन वोहरा के फर्जी दस्तावेजों पर उसका खाता खोल दिया था। बिना सत्यापन किए लोन की रकम खाते में ट्रांसफर कर दी। इसलिए वैभव को दोषी बनाया था। रविवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने वैभव को लखनऊ से गिरफ्तार किया। वैभव लखनऊ ( Lucknow) के गोमती नगर विकास खंड का रहने वाला है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तारी करने के बाद उसे तत्काल दाखिल करके कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?