राजस्थान ( Rajasthan ) के सिरोही(Sirohi ) में पॉक्सो विशेष कोर्ट ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को अहम फैसला सुनाया। एक साल बाद आए फैसले में दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनाई गई है। सिरोही(Sirohi ) के स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) अजिताभ आचार्य ने अपने फैसले में कहा- ‘8 साल की बच्ची, जो खुद का बचाव नहीं कर सकती। उसके साथ दुष्कर्म हुआ, फिर हत्या कर दी गई। यह राक्षसी कृत्य दर्शाता है। ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है।’
सिरोही(Sirohi ) के पॉक्सो विशेष न्यायालय में आज दोपहर फैसला सुनाया गया। दोषी नौकाराम उर्फ भारमाराम (24) पुत्र मालाराम गरासिया निवासी तेलपी खेड़ा अनादरा सिरोही को फांसी की सजा दी गई। लोक अभियोजक प्रकाश धवल ने ने कहा कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है। न्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना। यह फैसला 21वीं सदी का पहला केस है, जिसमें दोषी को सजा-ए-मौत दी गई।
सिरोही(Sirohi ) के अनादरा थाने में एक महिला ने गत 25 सितंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि उसकी 8 वर्षीय बेटी दो भाइयों के साथ नहाने गई थी। वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसे ढूंढना शुरू किया। उसके भाइयों ने बताया कि वह उपला गोलियां तेलपी खेड़ा निवासी भारमल राम उर्फ नोका राम गरासिया के साथ बहन को आखिरी बार देखा था। बच्ची को ढूंढने पर उसकी लाश मिली। बच्ची के चेहरे, हाथ, पैर व अन्य स्थानों पर चोट के निशान थे। पीठ पर भी खरोंच मिले। इस मामले में मेडिकल बोर्ड के बाद पुलिस ने दुराचार तथा हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
45 दिन के अंदर इस मामले का आरोप पत्र 19 नवंबर 2020 को न्यायालय में पेश कर दिया। इस आरोप पत्र में न्यायालय में कुल 24 गवाह पेश किए गए। पीड़िता तथा दोषी नौकाराम की डीएनए जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नौकाराम ने खुद के बचाव के लिए यह भी कहा था कि पुलिस उसे जबरन मामले में फंसा रही है। यह सही नहीं पाया गया।ट्रायल के दौरान 24 गवाहो के बयान करवाये गए।इसमें बालिका के साथ दुराचार तथा गला घोंट कर हत्या का वह दोषी पाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?