उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सात नए मंत्रियों को सोमवार को विभागों का आवंटन कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद ( Jitin Prasad ) को प्राविधिक शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा छह राज्यमंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। संगीता बलवंत को सहकारिता व दिनेश खटिक को जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग दिया गया है। पलटू राम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, छत्रपाल गंगवार को राजस्व, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास, संजीव कुमार गोंड को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मिला है। गोपन विभाग की ओर से नए मंत्रियों को विभाग आवंटन संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पहले कमलरानी वरुण प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। उनके निधन के बाद प्राविधिक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास था। उन्होंने इस विभाग का दायित्व अब जितिन प्रसाद ( Jitin Prasad ) को सौंपा है। जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में मौजूदा समय में एक राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहले से हैं।
दिनेश खटिक को इस विभाग का दूसरा राज्यमंत्री बनाया गया है। इसी तरह समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग में भी जी.एस. धर्मेश पहले से राज्यमंत्री हैं। संजीव कुमार को इसी विभाग का दूसरा राज्यमंत्री बनाया गया है। राजस्व विभाग में पहले विजय कश्यप राज्यमंत्री थे। पिछले दिनों उनका निधन हो गया था। अब छत्रपाल गंगवार को राजस्व विभाग में राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में शामिल नए सदस्यों को विभागों का दायित्व मिल जाने पर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट करके कहा है कि ‘मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।’
मा. कैबिनेट मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है।
आपको हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत