फ्रांस( France ) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) पर सोमवार को एक प्रदर्शनकारी ने अंडा फेंक दिया। मैक्रों उस समय ल्योन ( Lyon) के दौरे पर थे। वे यहां फ्रांसीसी गैस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक शख्स ने ‘विवे ला रिवोल्यूशन’ का नारा लगाते हुए मैक्रों पर अंडा फेंक मारा। यह उनके बाएं कंधे पर लगा। विवे ला रिवोल्यूशन का मतलब क्रांति जिंदाबाद होता है। यह नारा फ्रांसीसी क्रांति (1789-1799) के संदर्भ में लगाया जाता है।
घटना के बाद फ्रांस( France ) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron )ने कहा कि अगर उसके पास मुझे बताने के लिए कुछ है, तो उसे आने दो। फिर राष्ट्रपति ने अपने अंगरक्षकों से कहा कि मैं उससे बाद में बात करूंगा। जाओ उसे ले आओ। हालांकि मैक्रों पर फेंका गया अंडा कच्चा होने के बाद भी टूटा नहीं। बाद में कुछ फोटोज में वह जमीन पर टूटा दिख रहा है। घटना के वक्त मैक्रों इंटरनेशनल केटरिंग एंड हॉस्पिटैलिटी फेयर में शामिल होने के दौरान समर्थकों से बातचीत कर रहे थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता की ओर से इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है।
बीते 8 जून को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ( French President Emmanuel Macron )को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था। वे उस वक्त भी लोगों से मुलाकात कर रहे थे। बीच में बैरिकेड भी था, तभी अचानक भीड़ में शामिल व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। राष्ट्रपति के साथ मौजूद सिक्योरिटी एजेंट्स ने फौरन उस व्यक्ति को दबोच लिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
French President Emmanuel Macron was hit with an egg while he was visiting Lyon to promote French gastronomy https://t.co/KGg8devbjn pic.twitter.com/cLUDhfXl64
— Reuters (@Reuters) September 27, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?