उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले में सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक पर सोमवार शाम सरे बाजार बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक वहीं गिर पड़ा और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। हमलावरों का दुस्साहस देखिये कि हत्या करने के बाद युवक के घर पर भी जाकर फायरिंग की। इसमें मृतक युवक की पत्नी और छोटे भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दहशत में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं।
सोमवार शाम फर्रुखाबाद( Farrukhabad ) शहर के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द चुंगी के पास मोहल्ले का ही युवक शिवा गिहार सब्जी लेकर जा रहा था। इस दौरान बाइकों पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोलियां लगने से शिवा गिहार वहीं गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सरेबाजार गोलियां चलने से आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानें बंद हो गईं।
शिवा की हत्या करने के बाद हमलावरों ने उसके घर में फायरिंग की। इसमें शिवा की पत्नी तन्नू (22), बड़ी बहन रश्मि (24) घायल हो गईं। चाचा सूरज ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर में मां मंजू और परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पहले भी शिवा पर जानलेवा हमला किया गया था। रंजिश में हत्या की गई है।
घायल महिलाओं ने बताया कि जमीन रंजिश में हिस्ट्रीशीटर ने मोहल्ले के ही विरोधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।फर्रुखाबाद( Farrukhabad ) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी समेत कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में रंजिश सामने आई है, अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?