हरियाणा (Haryana ) के पलवल (Palwal)में विचलित कर देने वाली घटना सामने आयी है । यहां मुंडकती थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी सहित दो बेटियों व बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।आर्थिक तंगी से परेशानी की बात सामने आ रही है युवक ससुराल में एक ढाबा चला रहा था लेकिन लगातार इसमें हो रहे घाटे से परेशान था।
जानकारी के अनुसार पलवल (Palwal) में राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव औरंगाबाद निवासी नरेश (34) ने अपनी पत्नी आरती (30), बेटियां रविता (13), वर्षा (11) और बेटे संजय (12) को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। बाद में नरेश ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पलवल (Palwal) पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि नरेश देर रात अपनी ससुराल से वापस आया था। उन लोगों को किसी भी विवाद को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। घर के अंदर 33 वर्षीय नरेश, उसकी 30 वर्षीय पत्नी आरती, 7 वर्षीय पुत्र संजय, 7 वर्षीय पुत्री भावना और 11 वर्षीय भतीजी रविता के शव मिले। नरेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मृतक के चचेरे भाई भगत सिंह ने बताया कि नरेश गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। लेकिन 3 महीने पहले ट्रैक्टर-ट्राॅली बेचकर उसे उत्तर प्रदेश में अपनी ससुराल झांसी में होटल खोला था। बताया जा रहा कि होटल खोलने के लिए उसने कुछ कर्ज भी लिया था। लेकिन होटल कारोबार में उसे कुछ ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था। कुछ दिन से वह घर पर ही आया हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?