उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चंदौली (Chandauli )जिले के सैयदराजा थाने के पुलिस कर्मियों ने एक पारिवारिक विवाद में पैरवी करने गए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) नेता विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू की जमकर पिटाई की ।भाजपाईयों को नेता के पिटने की खबर लगी तो उन्होंने पुलिस थाने को घेर लिया धरना प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
चंदौली (Chandauli )जिले के भाजपा ( BJP )नेता की पिटाई मामले में आरोपी दरोगा जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीती रात काफी हंगामा हुआ था।
चंदौली (Chandauli )जिले के जिले के कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैयदराजा थाने पहुंच कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। देर रात मुकदमा दर्ज होने पर धरना समाप्त हुआ। इधर, पुलिस की पिटाई से घायल भाजपा नेता टुन्नू मद्धेशिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू किसी मामले में पैरवी के लिए दो पक्षों को लेकर मंगलवार रात सैयदराजा थाने पहुंचा। वहां तीनों आपस में ही बहस करने लगे। तब ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उन्हें धीरे बोलने को कहा। इसी बात को लेकर भाजपा नेता सिपाही से उलझ गए। बाद में दरोगा जयप्रकाश यादव से भी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि एसआई और सिपाहियों ने बंद कमरे में टुन्नू मद्धेशिया की पिटाई कर दी।
इसके बाद टुन्नू ने अपने समर्थकों और पदाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता थाना पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को कर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ अनिल राय भी सैयदराजा थाना पहुंचे। मामले को देखते हुए सदर सीओ अनिल राय ने कहा कि उपनिरीक्षक व कांस्टेबल की जांच कराई जाएगी।
लेकिन धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष दरोगा और सिपाहियों को सस्पेंड करने की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे। कहा कि जब तक सस्पेंड करने की कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। रात में कई घंटे तक थाने में पंचायत चलती रही।
दबाव में आई पुलिस ने दारोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भाजपाइयों का धरना समाप्त हुआ। मामले की जानकारी के बाद एसपी ने दरोगा जयप्रकाश को लाइन हाजिर कर जांच बैठा दी है। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि सैयदराजा थाने के एसआई जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों शैलेंद्र यादव, सत्यलोक, कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी