कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच डॉक्टर्स और नर्सों की लापरवाही भी सामने आती रही हैं,अब मामला ठाणे( Thane )से सामने आया है। यहां मंगलवार को वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान एक व्यक्ति को नर्स ने एंटी रेबीज वैक्सीन (कुत्ते के काटने पर लगने वाला इंजेक्शन) लगा दिया। हालांकि, इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आरोपी नर्स और इस ड्राइव के इंचार्ज डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
ठाणे ( Thane )नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप मालवी ने बताया कि घटना ठाणे ( Thane )के कलावा इलाके के हेल्थ सेंटर की है। हमने एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने वाली नर्स और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है और जिसे टीका लगाया गया है, उसे डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
संदीप मालवी ने बताया कि कलवा पूर्व में एटकोनेश्वर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर राजकुमार यादव कोवीशील्ड वैक्सीन की डोज लेने आए थे, लेकिन गलती से जाकर उस कतार में लग गए जहां एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। वहीं, हेल्थ सेंटर की नर्स कीर्ति पोपरे ने राजकुमार यादव के केस पेपर को देखे बिना ही इंजेक्शन लगा दिया। संदीप ने आगे कहा कि टीका लगाने से पहले मरीज के केस पेपर की जांच करना नर्स का फर्ज था।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)के शामली में भी ऐसी ही लापरवाही सामने आई थी। यहां 3 महिलाओं को कोरोना की जगह एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। इनमें से 70 साल की एक महिला की तबीयत खराब होने पर मामले का खुलासा हुआ। तीनों महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।
Maharashtra | A doctor and a nurse suspended for administering ‘anti-rabies’ dose, instead of COVID vaccine, at a health care centre in Kalwa area of Thane: Sandeep Malvi, Additional Commissioner, Thane Municipal Corporation
— ANI (@ANI) September 29, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?