उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) शहर के बड्डू नगर धान मिल रोड इलाके में बुधवार की देर रात्रि एक बालिका से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात के बाद सनसनी मच गई। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने मौके का निरीक्षण किया है।
हत्या का शिकार कासगंज ( Kasganj ) का अकील पुत्र मकसूद हुआ। अकील के दो गोलियां लगी हैं। 5 लोगो पर हत्या का आरोप है। हत्या की बारदात को हाशिम पुत्र पप्पू, गुड्डू , नाजिम व पप्पू पुत्र गण सर्फुद्दीन एवं मकदूम निवासी बड्डू नगर नई बस्ती हुल्का मोहल्ला ने अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपियों के द्वारा विवाद में फायरिंग कर दी गई।
फायरिंग में गोली अकील को लगी। गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है । मृतक के शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस द्वारा एक अभियुक्त मकदूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 06 टीमों का गठन किया गया है।
बताया गया 27 सितंबर को मृतक पक्ष के परिवार की एक बालिका से आरोपी पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ कर दी जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लेकिन बाद में समझौता हो गया था ।समझौता हो जाने के बाद बुधवार की रात्रि को फिर से विवाद हुआ और हत्या की बारदात हो गई। कासगंज ( Kasganj ) के पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद( Botre Rohan Pramod) ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।6 टीमें गठित की गई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?