पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ( Congress ) के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ( Kapil Sibal ) के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध पर नाराजगी व्यक्त की हैं। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लगातार कई ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा कि इस घटना की खबर से आहत महसूस कर रहा हूं।
उन्होंने लिखा कि कपिल सिब्बल के घर पर हमले और गुंडागर्दी की खबर सुनकर स्तब्ध और निराश हूं। इस तरह की हरकत पार्टी को बदनाम करती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस ( Congress )अध्यक्ष सोनिया गांधी से मामले की संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘कांग्रेस का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कायम रखने का इतिहास रहा है। राय और धारणा के मतभेद लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं। असहिष्णुता और हिंसा कांग्रेस के मूल्यों और संस्कृति से अलग है।’
बता दें कि कांग्रेस ( Congress )नेता कपिल सिब्बल की ओर से पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किये जाने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिब्बल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सिब्बल के बयान से कार्यकर्ता आहत हुए और इस वजह से उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया, विरोध कर रहे लोगों ने कपिल सिब्ब्ल के घर पर टमाटर फेंके उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी।
कपिल सिब्बल ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस( Congress ) कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए। उन्होंने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने का उल्लेख करते हुए गांधी परिवार पर इशारों-इशारों में कटाक्ष किया कि ”जो लोग इनके खासमखास थे वो छोड़कर चले गए, लेकिन जिन्हें वे खासमखास नहीं मानते वे आज भी इनके साथ खड़े हैं।’ सिब्बल ने जोर देकर कहा, ”हम ‘जी हुजूर 23′ नहीं हैं। हम अपनी बात रखते रहेंगे।’
Congress has a history of upholding freedom of expression . differences of opinion and perception are integral to a democracy. Intolerance and violence is alien to Congress values and culture.
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) September 30, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?