उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले के थाना रिफायनरी क्षेत्र में 14 साल के 9वीं क्लास छात्र की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव लहूलुहान हालात में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की टीमें घटना की जांच में लगी हैं।
मृतक किशोर की शिनाख्त हर्ष पुत्र कैलाश निवासी गांव बाद के रूप में हुई है। हर्ष केंद्रीय विद्यालय मथुरा ( Mathura) में 9वीं का छात्र था। बुधवार 11 बजे से लापता था। परिजन उसको ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच गुरुवार सुबह झाड़ियों में उसका शव मिलने की सूचना मिली। किशोर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि हर्ष बुधवार सुबह 10-11 बजे के बीच खेलने गया था। दोपहर में उसने एक दुकान से चाऊमीन और पेटीज खरीदी और घर न आकर श्रीजी मंदिर की तरफ चला गया। शाम चार बजे वह एक स्कूटी पर युवक के साथ बैठा कर जाते हुए देखा गया। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। स्वजन और ग्रामीण देर रात तक किशोर की तलाश की गई। देर रात को थाना रिफाइनरी में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। सुबह स्वजन ने फिर तलाश की। पीड़ित कौशल ने बताया, गांव के पास ही बबूल का जंगल है। उसमें उसके बेटे का शव मिला। सिर में पीछे पत्थर से वार कर हर्ष की हत्या की गई है।
मथुरा ( Mathura) एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बुधवार से लापता छात्र का शव झाड़ियों में मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, रात 12.40 बजे पर सीसीटीवी फुटेज में छात्र की लोकेशन मिली है। जिसमें छात्र एक व्यक्ति के साथ दिखाई दे रहा है। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।
थाना रिफाइनरी के ग्राम बाद का एक 14 वर्षीय लड़का दि0 29.09.21 को कहीं चला गया था,जिसका शव आज ग्राम बाद के पास जंगल में मिलने पर घटनास्थल का मौके पर पहुँचकर SSP-MTA @GroverGauravIPS द्वारा निरीक्षण किया गया एवं घटना का शीघ्र खुलासा हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । pic.twitter.com/AaMka0UsFJ
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) September 30, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत