राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) के रातानाडा क्षेत्र में शुक्रवार को कपड़ा व्यवसायी दीनदयाल अरोड़ा ने अपनी पत्नी, दो बेटियों की हत्या कर दी। फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूर्या ट्विन टावर के फ्लैट में शुक्रवार को 4 शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। परिवार ने फ्लैट लोन पर खरीद रखा था। इसकी किस्त कट रही थी। कोरोना काल के चलते दीनदयाल का व्यापार भी ठीक तरीके से नहीं चल रहा था। तीनों को मारने के बाद गुरुवार अल सुबह व्यापारी दीनदयाल अरोड़ा ने आत्महत्या की है। व्यापारी जिन दुपट्टों का व्यापार करता था, उसी से बेटी का गला घोंटा। मौके पर नींद की गोलियों के खाली पैकेट भी मिले हैं।
जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस का कहना है कि खाने में नींद की गोलियां दी गईं। किचन के बाहर टेबल पर खीर का प्याला पड़ा होने से यह आशंका जताई जा रही है। दोनों बेटियों के गले में फंदे के निशान हैं। पत्नी के गले पर निशान नहीं है। जांच में सामने आया है कि बेटियों का गला नींद में घोंटा गया है। महिला और दोनों बेटियों की लाश आगे के कमरे में मिली। वहीं, व्यापारी पीछे कमरे में झूलता मिला।
जोधपुर ( Jodhpur ) के सूर्या ट्विन टावर निवासी दीनदयाल अरोड़ा (45), उसकी पत्नी 42 साल की सरोज, 13 साल की बेटी हिरल और 7 साल की बेटी तन्वी अपने फ्लैट में मरे मिले। दीनदयाल की घंटाघर सब्जी मंडी के निकट कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को सुबह इनके मकान से बाहर नहीं आने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पड़ोसियों ने 11:30 बजे दीनदयाल के परिवार को आवाज लगाई। एक पड़ोसी ने अंदर का नजारा देखा तो चौंक उठा। अंदर के कमरे में पंखे के हुक से दीनदयाल लटका हुआ था, जबकि दोनों बच्चे व उसकी पत्नी नीचे थे।
दीनदयाल अरोड़ा ने आत्महत्या करने से पहले अपना सुसाइड नोट लिखा। महज दो लाइनें लिखी हुई हैं। देखने से लग रहा है कि सुसाइड नोट बहुत जल्दी में लिखा गया है। सुसाइड नोट में दीनदयाल ने लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?