उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर ( Kanpur ) के बर्रा दो सब्जी मंडी में बदमाशों ने शुक्रवार सरेशाम समाजवादी पार्टी के युवा नेता समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात ( Kanpur Dehat ) के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव( Harsh Yadav ) की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई। इस बीच, आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
मुख्य आरोपी शिवेंद्र सिंह को कानपुर ( Kanpur )पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर गजनेर से शनिवार को दबोच लिया।
कानपुर ( Kanpur ) में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बर्रा दामोदरनगर निवासी महेंद्र वीर प्रताप सिंह का इकलौता बेटा हर्ष यादव (20 वर्ष) ( Harsh Yadav ) विधि का छात्र था। करीब छह माह पूर्व उसे युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह अपनी आई-10 कार से दो दोस्तों के साथ कुछ घरेलू सामान लेने बर्रा दो सब्जी मंडी गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिओम दुग्ध डेयरी के पास सफेद रंग की सफारी से आए हत्यारोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर हर्ष ( Harsh Yadav ) की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया। इसके बाद दो फायर उसकी कार पर किए।
इससे दहशत में आए उसके दोनों दोस्त कार से उतरकर सब्जी मंडी की ओर भाग निकले। हर्ष जैसे ही कार से उतरा हत्यारोपी ने उस पर तीन राउंड फायर झोंक दिए।सिर, पेट और माथे पर गोली लगते ही हर्ष लहूलुहान होकर गिर गया। हत्यारोपी अपनी कार में सवार होकर संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर फरार हो गया।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शिवेंद्र सिंह को कानपुर ( Kanpur )पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर गजनेर से शनिवार तड़के दबोच लिया।आरोपी शिवेंद्र सिंह कानपुर ग्रामीण में सपा का जिला सचिव है।पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कार बरामद की है।पूछताछ में शिवेंद्र ने पुलिस को बताया कि सपा नेता हर्ष यादव और उसके बीच नशे में विवाद उपजा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?