मुंबई ( Mumbai) की एक अदालत ने सोमवार को क्रूज शिप ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुडअभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan )को 7 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) की हिरासत में दे दिया।
सोमवार को मुंबई की किला कोर्ट में एनसीबी ने 11 अक्टूबर तक की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने आर्यन ( Aryan Khan )और उसके साथ गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को 7 अक्टूबर तक की ही रिमांड दे दी।
सोमवार को सुनवाई के बाद किला कोर्ट ने आदेश में कहा-एनडीपीएस एक्ट के तहत तमाम अपराध गैर-जमानती हैं। इसलिए जमानत देने या न देने का तो सवाल ही नहीं उठता। जरूरी बात यह है कि आरोपियों को कस्टडी में भेजा जाए या नहीं।
आरोपियों के सहयोगियों के बयान विरोधाभासी हैं। आरोपी भी उनके साथ थे। इस मामले में जांच बेहद जरूरी है। आरोपियों को खुद को बेकसूर साबित करना होगा। इस आदेश के साथ ही कोर्ट ने आरोपियों को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रिमांड पर सौंप दिया। नियमों के तहत आगे की पूछताछ से पहले जांच एजेंसी सभी आरोपियों का एक बार फिर मेडिकल टेस्ट कराएगी।इसके बाद एनसीबी दफ्तर में पूछताछ होगी,जरूरी होने पर स्पॉट इन्वेस्टिगेशन और रिकवरी प्रोसेस भी होगी।
सवाल उठा कि क्रूज पर तो 1300 लोग थे, फिर चंद लोगों पर ही कार्रवाई क्यों हो रही है? इस पर आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- खान (आर्यन) वहां ड्रग्स बेचने के लिए नहीं गए थे, अगर वो चाहते तो पूरा शिप भी खरीद सकते थे। अगर जांच ही करनी है तो शिप पर एक हजार लोग थे, उनकी भी जांच कीजिए।
इससे पहले एनसीबी ने बताया कि आर्यन ( Aryan Khan )के फोन से आपत्तिजनक कंटेंट बरामद हुआ है। उनके चैट से पता चला है कि वे ड्रग्स खरीदने-बेचने की प्लानिंग कर रहे थे। साथ ही इंटरनेशनल ड्रग तस्करी के भी सबूत मिले हैं। इससे पहले एनसीबी अधिकारी आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को जेजे अस्पताल ले गए थे, जहां उनका RT-PCR टेस्ट कराया गया।
Cruise ship party case | Mumbai’s Esplanade Court sends Aryan Khan, Arbaz Seth Merchant and Munmun Dhamecha to NCB custody till 7th October pic.twitter.com/mU8wP06Jt4
— ANI (@ANI) October 4, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?