उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में जानलेवा बुखार से शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा हुआ है।जिले अब तक 200 ज्यादा मौतें हो चुकी है , मरीजों से अस्पताल फुल है इलाज के लिये सड़क के किनारे के फुटपाथों, डिवाइडर पर इलाज किया जा रहा है ।इस असलियत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की फजीहत हुई तो इलाज करने वाले नर्सिंग होम सीज कर दिया गया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad )में जानलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पताल तक फुल हो गए हैं। चिकित्सक द्वारा हाईवे पर बने डिवाइडर पर 32 मरीजों को लेटाकर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही नर्सिंग होम को सीज कर दिया। इसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।
फिरोजाबाद ( Firozabad )के कस्बा कठफोरी में डॉ. अश्वनी गुप्ता नर्सिंग होम को संचालित करते है। जिस मकान में नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है उस पर कोई बोर्ड आदि नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार मकान में बने कमरों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जब जगह नहीं बची तो चिकित्सक द्वारा मरीजों को नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर पर लेटाकर उपचार देना शुरू कर दिया। सोमवार को करीब 32 मरीजों का उपचार डिवाइडर पर लेटाकर किया जा रहा था। दोपहर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी डीएम चंद्र विजय सिंह को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत कराने के साथ ही जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिरसागंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के अफसर और पुलिस को देख वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसीएमओ द्वारा चिकित्सक से पूछताछ भी की गई। जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सीज कर दिया।
बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीज को उपचार के लिए लाने के साथ ही तीमारदार घर से मरीज के लिए कपड़े और चारपाई भी घर से लेकर आते थे। जिनको डिवाइडर पर बिछाकर मरीज को लिटाकर चिकित्सक द्वारा उपचार किया जाता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?