क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में मुंबई ( Mumbai) की मेट्रोपोलिटिन कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan ) समेत 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) ने सभी आरोपियों की 11 अक्टूबर तक कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने कस्टडी देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत पर भी सुनवाई करने की अपील की। इसका एएसजी अनिल सिंह ने विरोध किया। कोर्ट ने भी जमानत पर आज सुनवाई करने से मना कर दिया। अब शुक्रवार सुबह 11 बजे जमानत पर सुनवाई होगी।
सुनवाई के दौरान आर्यन खान ( Aryan Khan ) के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से कहा कि 2 रातों से आर्यन से पूछताछ नहीं हुई, फिर NCB आर्यन की कस्टडी क्यों मांग रही है। मानशिंदे ने कहा कि एनसीबी बार-बार कह रही है कि वह मुख्य आरोपी तक पहुंचना चाहती है, लेकिन तब तक आर्यन को बंधक बनाकर नहीं रखा जा सकता।
हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से कोर्ट रूम में बहुत भीड़ देखी गई। इस वजह से बचाव पक्ष के वकील ने जज से गुजारिश करते हुए कहा कि जिन लोगों का केस से संबंध नहीं है, उन्हें कोर्ट रूम से बाहर भेजा जाए। जज ने केस से संबंधित लोगों को हाथ उठाने को कहा और बाकी लोगों को बाहर जाने का आदेश दिया।
आरोपियों में से सबसे पहले अचित कुमार के केस की सुनवाई हुई। उन्हें 9 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है। अचित की गिरफ्तारी आर्यन के बयान के आधार पर की गई थी।
Mumbai court sends Aryan Khan, seven other accused in 14-day judicial custody in drug seizure case
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?