उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) शहर में थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव की शिनाख्त नरेंद्र जादौन( Narendra Jadaun) के रूप में उसकी पत्नी ने की। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले उसने व्हाट्सएप( WhatsApp )पर स्टेट्स एक वीडियो के रूप में डाला था।
बता दें कि आवास विकास सेक्टर-11 निवासी नरेंद्र जादौन ( Narendra Jadaun)(32) पुत्र योगेश का शव बुधवार को शास्त्रीपुरम में एक मकान में फंदे पर लटका मिला था।आगरा( AGRA) पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह शास्त्रीपुरम निवासी राजेंद्र गुर्जर के घर में किराए पर रहने वाले नरेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला था। नरेंद्र यहां पर एक युवती के साथ रहता था। नरेंद्र शादीशुदा था। उसका एक बच्चा है। वहीं युवती भी दो बच्चों की मां थी, लेकिन अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों एक साल से एक साथ रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले नरेंद्र ( Narendra Jadaun)ने बुधवार को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो अपलोड किया था। उसे देखने के बाद उनके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि नरेंद्र जादौन खुदकुशी करने जा रहा है। वह किसी अवसाद में है। उसे बचा लीजिए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची देर हो चुकी थी। पुलिस को नरेंद्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी के फंदे के कारण दम घुटना आई है।
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र ने अपने मोबाइल पर जो स्टेटस डाला था, वह मिला है , नरेंद्र ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह बोल रहा है कि अपने पूरे होश और हवास में सुसाइड कर रहा है बस यह मेरा आखिरी फैसला है। अपने प्यार के बिना जिंदा नहीं रह सकता। मेरा प्यार मुझसे चला गया। उसने यह भी लिखा कि जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां। बाबू गुन्नू लव यू अलॉट मैं जा रहा हूं क्योंकि मैं तुम्हे किसी और के साथ नहीं देख सकता हूं इसी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं। आज आखिरी श्राद्ध है बाबा मैं आपके पास आ रहा हूं।आगरा( AGRA) पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या के आरोप लगाए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?