जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) में आतंकियों ने ईदगाह इलाके में एक स्कूल में घुसकर दो टीचर्स की हत्या कर दी। इनमें प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चांद शामिल हैं। सुपिंदर सिख समुदाय से और दीपक चांद कश्मीरी पंडित थे। दोनों श्रीनगर के अलोचीबाग के रहने वाले थे। वे गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी में पढ़ाते थे।
बताया जाता है कि जिस वक्त आतंकी श्रीनगर (Srinagar ) के स्कूल में घुसे, दोनों टीचर स्कूल के बाहरी कैंपस में बैठे थे। आतंकियों ने पहले उनके आईडी कार्ड चेक किए और इसके बाद गोली मारी। दोनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। दोनों टीचर्स को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस भेजा गया। वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि दोनों को कई गोलियां लगी थीं।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। घाटी में नागरिकों की हत्या करने की यह पिछले 5 दिनों में 7वीं घटना है, इनमें से 6 सिर्फ श्रीनगर (Srinagar ) में हुई हैं।
दोनों के परिवारों की हालात इस वक्त ऐसी है, जिसे देखकर किसी का भी दिल भर जाए। सुपिंदर कौर की मां रोते हुए एक ही बात कह रही हैं कि मुझे गोली मारो, उसे क्यों मार दिया? मुझ बूढ़ी को गोली मारो।वहीं दीपक चांद के परिवार वालों ने कहा कि कश्मीर जन्नत नहीं है, हमारे परिवार के लिए तो यह जहन्नुम है। उन्होंने रोते हुए हाथों से इशारा करके बताया कि इतनी सी बच्ची है उसकी। हमें अब तक धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पिछले 30 साल से हमें निशाना बनाया जा रहा है।
गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि हम यहां कमरे में बैठकर चाय पी रहे थे, तभी दूसरी तरफ शोर सुना। उस वक्त करीब 11 बजे बजे होंगे। थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसे सुनकर हम डर गए। प्रिंसिपल मैडम और एक टीचर बाहर कुर्सियों पर बैठे थे। यहां और लोग इकठ्ठा होने लगे, तो हम बाहर निकले। हमने देखा कि प्रिंसिपल और एक टीचर वहां गिरे पड़े हैं। प्रिंसिपल मैडम मूवमेंट कर रही थीं, पर दूसरे टीचर के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मैं बयान नहीं कर सकता कि ये कितना बड़ा नुकसान है।
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि इस मासूम लोगों पर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकी और उनके रहबर जम्मू-कश्मीर की शांति, तरक्की और समृद्धि में खलल नहीं डाल पाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?