राजस्थान ( Rajasthan ) के झुंझुनूं ( Jhunjhunu )जिले में बदमाश एटीएम उखाड़ कर ले गए। बदमाशों ने चिड़ावा शहर के मंड्रेला बाइपास चौराहे के पास लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम ( ATM ) को निशाना बनाया। बदमाश 12 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़कर 25 किलोमीटर दूर बड़सरी गांव के खेत में ले गए। यहां रुपए लूट कर एटीएम को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
झुंझुनूं ( Jhunjhunu )जिले के चिड़ावा क्षेत्र में 25 दिन में यह पांचवीं लूट की वारदात है। पुलिस अब यह अंदेशा जता रही है कि यह गैंग हरियाणा की हो सकती है। इससे पहले बदमाशों ने चिड़ावा में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम ( ATM )को लूटने का प्रयास किया। यहां भी उन्होंने सीसीटीवी को काले रंग का स्प्रे कर ढक दिया, लेकिन अचानक से कुछ गाड़ियां निकलने लगी तो बदमाश डर कर वहां से फरार हो गए थे। अब बदमाशों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया।
झुंझुनूं ( Jhunjhunu ) पुलिस के अनुसार एसबीआई( State Bank of India ) के एटीएम( ATM ) की सुरक्षा के लिए एक गार्ड और दो होमगार्ड की ड्यूटी थी, लेकिन रात 2 बजे करीब तीनों ही पास की एक दुकान में चाय पीने चले गए थे। इसका फायदा उठाकर बदमाश एटीएम में घुसे और वहां रुपए से भरा एटीएम उठा कर ले गए। चेहरा न दिखे, इसलिए सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे भी कर दिया। पुलिस को मौके से गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं।
पुलिस का दावा है कि हरियाणा से सटा इलाका होने के कारण अपराधी वारदात करने के लिए राजस्थान में आते हैं। फिर हरियाणा की सीमा में भाग जाते हैं। ऐसा ही सूरजगढ़ के बलौदा में एटीएम लूट की वारदात में भी हुआ था। बदमाश हरियाणा से आए और 2 घंटे में ही एटीएम लूटकर हरियाणा की सीमा में घुस गए। पुलिस अब बॉर्डर इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।करीब चार साल पहले भी इस एटीएम को चोरों ने उखाड़कर बाहर निकाल लिया था, लेकिन सुबह हो जाने के कारण चोर एटीएम छोड़कर फरार हो गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?