राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में अशोक नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल( St. Xavier’s School) के पूर्व छात्र-छात्राओं को इंस्टा आईडी से अश्लील मैसेज भेजने वाले एनसीसी टीचर को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। टीचर निखिल जोस रामनगर एक्सटेंशन सोढ़ाला का रहने वाला है। टीचर द्वारा की गई चैट के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हाेने से पुलिस हरकत में आई।
पुलिस के अनुसार, अशोक नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल( St. Xavier’s School) के टीचर की इंस्टा आईडी से पूर्व छात्र छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मैसेज भेजने वाले एनसीसी टीचर को देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस ने उसके मोबाइल को लेकर जांच की तो सामने आया कि उसके मोबाइल में ही उक्त नाम वाली इंस्टा आईडी चल रही है। उसके बाद जयपुर ( Jaipur )पुलिस ने अशोक नगर थाने में आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उधर, आरोपी का कहना है कि उसे रात को ही पता चला कि उसके आईडी से पूर्व छात्रों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। उसे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, मामला तब खुला जब चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
पुलिस ने बताया कि निखिल जोस सेंट जेवियर्स स्कूल( St. Xavier’s School) सी-स्कीम और भांकरोटा में एनसीसी टीचर है। स्कूल में ऑनलाइन क्लास के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए थे। टीचर ग्रुप से ही स्टूडेंट के नंबर लेकर प्राइवेट चैटिंग करने लगा। शुरुआत में स्टूडेंट ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। टीचर ने शराब पीने के लिए होटल में मिलने का ऑफर दिया। स्कूल की कई गर्ल्स स्टूडेंट्स को भी रात 10 बजे के आसपास अश्लील मैसेज भेजे। उन्हें स्कूल से बाहर होमवर्क के बहाने मिलने के लिए बुलाया।
जब यह जानकारी स्कूल से पास आउट हो चुकी स्टूडेंट्स को मिली तो उन्होंने टीचर को सबक सिखाने के लिए ऑनलाइन कैंपेन चलाया। स्कूल के एक स्टूडेंट ने 27 मिनट 31 सेकेंड का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस वीडियो में दावा किया गया कि निखिल जोस ने कई गर्ल स्टूडेंट्स के साथ अश्लील हरकत की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?