उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शिव मंदिर में एक पुजारी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।पुजारी मंदिर की छत पर जब सो रहा था, तब वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। पुलिस ने रज्जाक नाम के युवक को हिरासत में लिया है। उस पर ही हत्या का आरोप है। उसके पास से आला कत्ल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।
बता दें कि एटा (Etah ) जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला जगरूप में एक शिव मंदिर है, मंदिर में पुजारी कृपाल सिंह (52) रहते थे। शुक्रवार को मंदिर की छत पर वह सो रहे थे। देर रात कृपाल सिंह की सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई।गढ़ी तालुका निवासी कृपाल सिंह एक महीने पहले ही मंदिर में रहने आए थे।
एटा (Etah ) पुलिस ने रज्जाक नाम के युवक को हिरासत में लिया है। उस पर ही हत्या का आरोप है।आरोपी रज्जाक पुलिस को नशे की हालत में मिला। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल कर ली पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद की है।हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।. इस मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रज्जाक का मंदिर में हर रोज आना जाना रहता था तथा देर तक पुजारी के पास बैठता था। लेकिन दोनों में कहासुनी किस बात को लेकर हुई यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?