राजस्थान ( Rajasthan ) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh )में पीलीबंगा के एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ( Mayawati )ने कांग्रेस हाईकमान को निशाने पर ले लिया है।
बहुजन समाज पार्टी ( BSP) सुप्रीमो मायावती ( Mayawati )ने कांग्रेस सरकारों को दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करने की नसीहत दी है। मायावती ने ट्वीट किया है कि हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीटकर की गई हत्या बहुत दुखद और निन्दनीय है।
उन्होंने सवाल भी खड़े किए हैं कि इस मामले पर अब तक कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है ? उन्होंने पूछा है कि छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम हनुमानगढ़ जाकर क्या पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपए की मदद देंगे? मायावती ने कहा है कि बीएसपी जवाब चाहती है।
हनुमानगढ़ जिले के प्रेमपुरा में 7 अक्टूबर को यह घटना हुई थी,जहां दर्जन भर लोगों ने जगदीश नाम के युवक को लाठियों से तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।उसे जमीन पर पटककर एक ने घुटने से गर्दन दबाई और बाकी पीटते रहे। 3 युवक इस घटना का वीडियो बना रहे थे। हत्या करने के बाद वे जगदीश का शव उसके घर के बाहर फेंककर चले गए। पुलिस की उदासीनता के कारण परिजनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, तब पुलिस हरकत में आई।
इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजस्थान एडीजी क्राइम रवि प्रकाश मेहरड़ा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
1. राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बीएसपी जवाब चाहती है वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें।
— Mayawati (@Mayawati) October 10, 2021
प्रेमपुरा (पीलीबंगा, हनुमानगढ़) में घटित हत्याकांड में #राजस्थानपुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही का विवरण देते हुए #ADG अपराध श्री रविप्रकाश मेहरड़ा जी~#RajasthanPolice #Hanumangarh@RajCMO @DIPRRajasthan @HmghPolice pic.twitter.com/4bSjIqZzSH
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) October 10, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?