डेनमार्क( Denmark )की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ( Mette Frederiksen ) रविवार को विश्वदाय स्मारक ताजमहल (Taj Mahal ) के सामने पति बो टेनबर्ग के साथ पहुंची तो उसकी सुंदरता और विशालता देखते ही अचंभित रह गयीं। मंत्रमुग्ध होकर ताजमहल को निहारती रहीं। गाइड नितिन सिंह से यहां की पच्चेकारी के बारे में जानकारी ली। ताजमहल के एक-एक कोने को बारीकी से देखा है। ताजमहल की उन्होंने जमकर तारीफ की है।
पहली नजर ताज पर पड़ी तो उनके मुंह से निकला वाऊ। खूबसूरती पर वो ताज पर फिदा हो गईं। गाइड ने जब उन्हें ताजमहल की सिमेट्री के बारे में बताया तो वो बोलीं, उस जमाने में यह सब कैसे बनाया होगा। पीएम ने ताजमहल के इतिहास और पच्चीकार के बारे में जानकारी लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने ताजमहल के दीदार करने के बाद विजिटर बुक में लिखा ‘दिस प्लेस इज ब्यूटीफुल’। डेनिस डेलीगेशन की तरफ से उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।
ताज के बाद पीएम मेटे सुबह 10.55 पर आगरा किला पहुंचीं। यहां पर उनके लिए विशेष तौर पर शीशल महल और मुसम्मन बुर्ज खुलवाया गया था। मुसम्मन बुर्ज के बारे में गाइड ने उन्हें बताया कि जब शाहजहां औरंगजेब की कैद में थे तो यहां से ही ताजमहल को निहारा करते थे। उन्होंने दीवान-ए-खास, अंगूरी बाग, जहांगीरी महल के बारे में भी जानकारी ली।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन( Danish PM Mette Frederiksen )पति के साथ होटल अमर विलास से ताजमहल गोल्फ कोर्ट से पहुंचीं। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं रास्ते में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ( Mette Frederiksen ) अपने पति बो टेनबर्ग के साथ शनिवार रात को ही दिल्ली से विशेष विमान एटीआर-72 से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं थी।एयरफोर्स स्टेशन पर यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दोनों का स्वागत किया।
रात में ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास के सुईट में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह ताजमहल और किले का भ्रमण किया इस दौरान ताजमहल और किले को पर्यटकों लिये बंद कर दिया गया था ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के26 फरवरी 2020 में हुए दौरे के बाद कोरोना काल में ताजमहल (Taj Mahal )लंबे समय तक बंद रहा था 19 माह बाद अब कोई वीवीआईपी मेहमान राष्ट्राध्यक्ष ताजमहल देखने के लिए आए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ( Mette Frederiksen ) के ताज दौरे को देखते हुए रॉयल गेट से मुख्य गुंबद के बीच नहर की सफाई का काम कराया था ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?