उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बुलंदशहर ( ) जिले के खुर्जा( Khurja ) में बदमाशों ने आयकर विभाग का अधिकारी बनकर कासगंज ( Kasganj ) के सराफा व्यापारी के मुनीम से 72 लाख रुपये लूट लिए। वारदात कोतवाली खुर्जा ( Khurja ) नगर क्षेत्र में एनएच 91 स्थित अगवाल फ्लाइओवर के निकट हुई। इस वारदात के कासगंज के कारोबारियों में आक्रोश है।
लूट की वारदात सराफा कारोबारी नवनाथ के मुनीम ओमकार, साथी शिवाजी व चालक तेजवीर के साथ हुई। ये लोग कार से दिल्ली से आभूषण खरीदने जा रहे थे। उनके पास करीब 72 लाख रुपए की नकदी एक बैग में थी।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खुर्जा ( Khurja ) क्षेत्र में अग्रवाल फाटक के निकट हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आई एक बोलेरो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बोलेरो से निकले दो युवक उनकी कार में बैठ गए।
बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। करीब 10 किलोमीटर तक कथित इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बैठे आरोपियों ने उनसे पूछताछ की और रुपयों से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
दोपहर के समय लूट की घटना की जानकारी शहर के कारोबारियों को हुई तो उनके बीच खलबली मच गई। कारोबारी एक दूसरे को फोन करके घटना की जानकारी लेते रहे। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा है कि लूट की घटना का पुलिस शीघ्र खुलासा करे और लूटी गई नकदी बरामद करें।मुनीम से 72 लाख रुपये की लूट के मामले को पुलिस ने धोखाधड़ी कर कार से रुपये चोरी करने की धाराओं में दर्ज किया है।
बुलंदशहर( ) के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गभाना टोल से लेकर अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज आदि की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त के बाद गिरफ्तारी कर राजफाश कर दिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?