जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों का आतंकियों के सफाए का मिशन लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां (Shopian ) में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों (3 Terrorists) को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए तीन आतंकियों में से एक मुख्तार शाह था जो गांदरबल का रहने वाला था। पिछले दिनों डाउन टाउन इलाके में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले वीरेन्द्र पासवान की हत्या के बाद आतंकी मुख्तार शोपियां शिफ्ट हो गया था।
ये तीनों आतंकी जम्मू कश्मीर पुलिस,आर्मी और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारे गए। शोपियां के तुलरान में ये एनकाउंटर करीब 9 घंटे चला, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर कर रखा था। आखिरकार आज तड़के दोनों तरफ की गोलीबारी में तीन आतंकी(3 Terrorists) मारे गए, मारे गए आतंकियों के पास से गोला बारूद बरामद किया गया है।
पिछले 24 घंटे में पांच आतंकियों (5 Terrorists) को ढेर किया जा चुका है। कल अनंतनाग और बांदीपोरा में एक-एक आतंकी को मार गिराया गया था। बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में हुई एक मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का आतंकवादी मारा गया था, मारे गए आतंकवादी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई, जो लश्कर के संगठन TRF का आतंकी था। वो शाहगुंड बांदीपोरा में मारे गए सिविलियन की हत्या भी शामिल था, वहीं अनंतनाग जिले के वेरीनाग इलाके के खगुंड में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया, मारे गए तीन आतंकियों में से एक आतंकी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या कर शोपियां शिफ्ट हो गया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुए हैं।वह बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या करने के बाद शोपियां चला गया था।
#ShopianEncounterUpdate: Out of 03 killed #terrorists, one terrorist has been identified as Mukhtar Shah of #Ganderbal, who shifted to #Shopian after killing one street hawker Virendra Paswan of Bihar: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/0vgygLxLpr
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) October 11, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?