हरियाणा (Haryana ) के बहादुरगढ़( Bahadurgarh ) जिले में सोमवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer )की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर को 6 से 7 गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के वक्त मृतक के दो साथी कमरा बुक कराने के लिए होटल के अंदर गए थे, जबकि वह कार में बैठा हुआ था। आसौदा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बहादुरगढ़ ( Bahadurgarh ) के डाबोदा खुर्द निवासी 34 वर्षीय इन्द्रजीत दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) का काम करता था और बरकरवारा में अपने परिवार के साथ रहता था। वह महीने में एक-दो बार गांव आ जाता था। 10 अक्टूबर की रात भी वह दिल्ली से किसी डील के सिलसिले में गांव आया था। इस दौराव वह अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। सोमवार की रात वह अपने साथी अमित व रवि के साथ अपनी जीप में सवार होकर रोहतक-सांपला रोड पर रोहद में आशीर्वाद होटल में गया था।
रवि व अमित होटल के अंदर कमरा बुक करने के लिए गए थे, जबकि इन्द्रजीत बाहर पार्किंग में गाड़ी के अंदर ही बैठा हुआ था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। इससे पहले इन्द्रजीत कुछ समझ पाता बदमाशों ने गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे इन्द्रजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रॉपर्टी डीलर(Property Dealer ) इन्द्रजीत को 6-7 गोलियां मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर गोलियों की आवाज सुनकर रवि व अमित बाहर आए तो इन्द्रजीत गाड़ी में लहुलुहान पड़ा था।
वे इन्द्रजीत को तुरंत अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?