क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan ) को आज भी नहीं मिल सकी जमानत अब उनकी याचिका पर अब गुरुवार सुबह 12 बजे सुनवाई होगी। आर्यन को एक रात और जेल में गुजारना होगा।कोर्ट ने गुरुवार तक के लिए सुनवाई टाल दी है। कल 12 बजे से बेंच मामले पर एक बार फिर से सुनवाई करेगी।
कोर्ट में वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई ने आर्यन खान को जमानत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन मुंबई की सेशंस कोर्ट में आर्यन, अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। एएसजी अनिल सिंह कोर्ट में देर से आए उन्होंने कोर्ट से इस मामले की सुनवाई गुरुवार तक टालने की अपील की।
एएसजी अनिल सिंह ने कोर्ट के सामने आर्यन (Aryan Khan )और अरबाज के चैट्स भी दिखाए जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत थी। उन्होंने दलील दी कि जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान आर्यन अपने बयान से पीछे हट गया। बेशक वो ऐसा कर सकता है लेकिन दूसरे बयान के अनुसार उसने अपने दोस्त के साथ ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी थी। यह इतना आसान नहीं है कि मैंने ड्रग्स केवल मेरे अपने सेवन के लिए लिया, इसलिए हमें ड्रग्स के जड़ तक जाने के लिए जांच करनी है।
एएसजी बोले, मैं कह रहा हूं कि मैं आज शुरू करूंगा लेकिन अगर कुछ जमा करना है, तो मैं कल जारी रखूंगा। यह कोर्ट को तय करना है। हमने इस रैकेट में विदेशी नागरिक का पता लगाने के लिए विदेश मंत्रालय से बात की है।
बुधवार की सुबह एनसीबी ने स्पेशल NDPS कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। इसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) ने आर्यन की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी (आर्यन खान) के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई, इसके बावजूद वह इस पूरी साजिश में शामिल है। जब किसी पर धारा 29 लागू होती है, तो जिस व्यक्ति पर अपराध का आरोप लगाया जाता है, उसे उसी अपराध के लिए साजिशकर्ता के रूप में भी दंडित किया जाता है।
आर्यन खान के वकीलअमित देसाई ने सुनवाई के दौरान कहा, आप उन लोगों को बेवजह पकड़कर नहीं ला सकते, जो केस से जुड़े हुए नहीं हैं। इसे साजिश कहा जाता है। आर्यन अपने दोस्त मर्चेंट के साथ क्रूज पर गए थे। जब वह चेक-इन कर रहे थे, उन्हें एनसीबी ने रोक लिया। आर्यन के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। जमानत के लिए यह काफी है। सभी आरोपी युवा हैं। वे हिरासत में हैं और उन्हें सबक मिल गया है। उन्होंने काफी कुछ सहा है। कई देशों में इस पदार्थ को कानूनी मान्यता है।
एनसीबी ने कोर्ट से कहा कि आर्यन खान (Aryan Khan )से जुड़े कुछ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का पता चला है जो अवैध खरीद की ओर संकेत कर रहे हैं। इस मामले की पूरी जांच में संपत्ति कि जांच के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है ताकि उचित माध्यम से संबंधित विदेशी एजेंसी से संपर्क किया जा सके। एनसीबी की ओर से कहा गया कि आर्यन प्रभावशाली है। इसलिए ये लोग सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
Cruise ship raid case | A Mumbai Court adjourns hearing for tomorrow on bail applications of Aryan Khan, Arbaaz Merchant and Munmun Dhamecha
— ANI (@ANI) October 13, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा