राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर ( Jodhpur ) में बुधवार को दिनदहाड़े एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है। मृतक बदमाश का नाम लवली कंडारा है। पुलिस हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे लवली को पकड़ने जेडीए सर्किल पहुंची थी। इस दौरान लवली ने भागने की कोशिश की। चारों तरफ से घिरने के बाद लवली ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।
जोधपुर ( Jodhpur )पुलिस जब लवली को गिरफ्तार करने जेडीए सर्कल पहुंच तो उसने कॉन्स्टेबल पर बंदूक दान दी। इससे कॉन्स्टेबल पीछे हो गया। फिर बदमाश गाड़ी दौड़ाता हुआ भाग निकला। जेडीए सर्कल से पांच बत्ती चौराहे होता हुआ डिगाडी की ओर भागा। रातानाड़ा एसएचओ लीला राम ने अपनी निजी गाड़ी से उसका पीछा किया। उसके पीछे पुलिस की चेतक व अन्य गाड़ियां थीं। थोड़ा आगे चारों ओर से घिरने के बाद लवली ने फायरिंग शुरू कर दी। डिगाडी पुलिया के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। यहां लवली ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक पुलिस इंस्पेक्टर भी फायरिंग में घायल हो गए।
लंबे समय से वांछित हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा रातानाड़ा थाने में 307 का वांछित अपराधी था। लवली के जेडीए सर्कल पर होने की सूचना रातानाड़ा पुलिस को मिली इस पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पहले दो कॉन्स्टेबल उसे पकड़ने गए तो लवरी कंडारा ने उस पर बंदूक तान दी। इस पर कांस्टेबल पीछे हुए। हिस्ट्रीशीटर अपनी कार को तेज रफ्तार में भगाता हुआ ले गया। कार में एक साथी भी मौजूद था। इसका पीछा एसएचओ ने अपनी कार से किया। साथ ही पुलिस के अन्य वाहन भी पीछा कर रहे थे।
जोधपुर ( Jodhpur )डीसीपी इस्ट भूवन भूषण यादव ने बताया कि नागौरी गेट के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान सारण नगर पुलिया से पहले आमने सामने की फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। जिसकी एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई।वहीं उसके साथ भाग रहे तीन बदमाशों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?