उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिहानी गेट थाना क्षेत्र में भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस नीचे गिर गई है। बस में करीब 8 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस लालकुआं की तरफ से फ्लाईओवर की तरफ आ रही थी।बताया जा रहा है कि नीचे सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार की बस से दबकर मौत हो गई।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) में अनियंत्रित हुई बस फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। बस में कई लोग दबे हुए हैं। पीछे का शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला जा रहा है। कई यात्रियों के बस के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस फोर्स मौके पर है। बचाव-राहत कार्य चल रहा है। एमएमजी जिला अस्पताल से करीब 10 एंबुलेंस मौके पर भेजी गई हैं। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की शिकार हुई बस एलजी कम्पनी की थी। बस में आठ कर्मचारी सवार थे। बस कर्मचारियों को लेकर नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। पुल पर अगला टायर फटने की वजह से वह अनियंत्रित होकर रांग साइड आकर पुल से नीचे गिर गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों और बस की चपेट में आए लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। फिलहाल जिला सरकारी अस्पताल एमएमजी में आधा दर्जन एंबुलेंस के माध्यम से 8 घायलों को भेज दिया गया है।
Ghaziabad | Many people feared injured after a bus falls from Bhatia Modh flyover; Police present at the spot, rescue operation underway pic.twitter.com/YKB6FRVsSD
— ANI UP (@ANINewsUP) October 13, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?