उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में गुरुवार को मिरहची कस्बा के अतरंजीखेड़ा पर बनी मजार पर अकीदत के लिए आगरा से आये एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गये।
एक नौ वर्षीय बालक काली नदी में डूबने लगा जिसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग नदी के पानी में उतरे। इस घटना में दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति को बचाया गया है वहीं एक की तलाश जारी है।
आगरा ( AGRA) के नुनिहाई प्रकाश नगर से एक गाड़ी से आठ लोग अकीदत करने यहां आए थे। जिनमें से चार लोग काली नदी में डूब गए। नौ वर्षीय शहजाद और उसके पिता यूनिस के शव बरामद किए गए हैं। वही एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जबकि 1 की तलाश में गोताखोर जुटे हैं।
बताते हैं कि शहजाद गुरुवार सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह काली नदी के पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पिता यूनिस ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन जब वे भी डूबने लगे तो दो अन्य लोग भी पानी में उतर गए। लेकिन सभी गहरे पानी में चले गए। पानी में चार लोगों के डूबने की जानकारी एटा (Etah ) पुलिस को दी गई।
एटा (Etah ) पुलिस-पीएससी के गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने पिता-पुत्र के शव काली नदी से बरामद किए हैं। वहीं एक व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान जारी है। एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया। एटा में थाना मिरहची के गांव अचलपुर में पीर की जात/अकीदत करने के लिए आते है।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस