बांग्लादेश (Bangladesh )में दुर्गा मंदिरों में तोड़फोड़ के कुछ घंटे बाद ही नोआखाली इलाके में करीब 200 मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने इस्कॉन मंदिर ( ISKCON Temple )पर हमला कर दिया। कट्टरपंथी हमलावरों ने इस्कॉन के सदस्य पार्थ दास( Partha Das)की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी। इस्कॉन ने एक बयान जारी करके बताया है कि पार्थ का शव मंदिर के पास तालाब में पाया गया है।
इस्कॉन ( ISKCON )ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुओं की सुरक्षा की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह हमला शुक्रवार को किया गया। इस्कॉन से जुड़े राधारमण दास ने ट्वीट करके कहा कि पार्थ दास कल से लापता थे और आज सुबह उनका शव तालाब में तैरता हुआ मिला है। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया था और यही नहीं क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शरीर के हिस्सों को निकाल लिया गया था।
इस्कॉन ( ISKCON )ने ट्वीट कर भयावह तस्वीरें साझा की हैं, इन फोटो में साफ साफ दिख रहा है कैसे हिंसक भीड़ ने मंदिर को नुकसान पहुंचाया है। वहीं इस्कॉन ने कहा कि श्रद्धालुओं पर भीड़ ने हिंसक हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है और कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग करते हैं।
पार्थ दास अभी 25 साल के थे और भगवान की भक्ति को लेकर बहुत उत्साहित रहते थे। बताया जा रहा है कि इस हमले में मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हमलावरों ने मंदिर के सामने बने दुर्गापूजा पंडाल को भी तहस-नहस कर दिया। एक दिन पहले ही बांग्लादेश में कई दुर्गा पांडालों पर हमला कर तोड़फोड़ की गई थी। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी ।
हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चेताया है कि हिंदू मंदिरों और दुर्गा पूजा स्थलों पर हमलों में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुर्गा पूजा के मौके पर ढाका के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में वर्चुअली शामिल होकर हिंदू समुदाय से कहा, आपको इस देश का नागरिक माना जाता है। आप समान अधिकारों के साथ रहते हैं। आपको समान अधिकार हासिल रहेंगे। आप समान अधिकार के साथ अपने धर्म का पालन करेंगे और त्योहार मनाएंगे। हम यही चाहते हैं। यही हमारे बांग्लादेश की वास्तविक नीति और हमारा आदर्श है। मैं आपसे फिर आग्रह करती हूं कि आप कभी भी खुद को अल्पसंख्यक न समझें।
हसीना ने कहा, ये घटनाएं ऐसे समय में हुईं, जब देश पूरी गति से विकास कर रहा है। इन घटनाओं का मकसद देश के उत्थान में बाधा डालना व समस्याएं पैदा करना था। उन्होंने कहा, हिंदुओं से सबसे बड़े त्योहार पर एक हिंदू देवता के चरणों में कुरान की नकली तस्वीरें फैलाकर अशांति भड़काने में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
It is with great grief that we share the news of a ISKCON member, Partha Das, who was brutally killed yesterday by a mob of over 200 people. His body was found in a pond next to the temple.
We call on the Govt of Bangladesh for immediate action in this regard. https://t.co/BLwqGsN36h
— ISKCON (@iskcon) October 16, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?