उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर ( Kanpur ) के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर चौकी के पास मेला देखकर घर लौट रहे युवक अजय कुमार तिवारी को दबंगों ने दशहरा पर शराब के रुपए नहीं देने पर पीट-पीट कर मार डाला। रतनपुर पुलिस चौकी के पास हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले लेकिन चौकी पुलिस अनजान बनी रही। सूचना पर पहुंचे परिजन और उसके दोस्त हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान शनिवार भोर में युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
कानपुर ( Kanpur ) के एलआईजी रतनपुर पनकी ( Panki ) निवासी शिवानंद तिवारी ने बताया कि उनके छोटे बेटे अजय कुमार तिवारी से मोहल्ले का धर्मेंद्र सिंह रंजिश मानता है। शुक्रवार को बेटा अजय अपने दोस्त सुनील के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। मोहल्ले के पास ही धर्मेंद्र ने अजय से गाली-गलौज करते हुए रोक लिया। इसके बाद शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगा। रुपए नहीं देने पर धर्मेंद्र ने अपने दबंग साथी दीपू भदौरिया और सुनील चतुर्वेदी के साथ ही तीन-चार दोस्तों के साथ जमकर पीटा।
सुनील ने बताया कि दोनों ने भागने का प्रयास किया तो कुछ दूरी पर अजय को दौड़ाकर दोबारा दबोच लिया और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। इसके बाद भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार भोर में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि मामले में मृतक के पिता शिवानंद तिवारी की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र सिंह, दीपू भदौरिया और सुनील चतुर्वेदी के साथ ही चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
रतनपुर चौकी के पास हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले लेकिन चौकी पुलिस अनजान बनी रही। स्वजन मौके पर पहुंचे और मरणासन्न हालत में अजय को एलएलआर अस्पताल ले गए लेकिन चौकी पुलिस नहीं पहुंच सकी।युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के बाद पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि हत्याकांड के बाद सभी आरोपी शहर में ही अलग-अलग जगह से दूसरों की मदद से अपडेट ले रहे थे। इसके बाद भी कानपुर ( Kanpur )पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?