उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले में सोमवार को भारतीय सेना (Indian Army ) की महिला सैन्य कर्मी ने आत्महत्या कर ली। वह थाना गोवर्धन क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी तैनाती जम्मू में लांस नायक( Lance Naik ) के पद पर थी। बताया जा रहा है कि एक युवक उसे परेशान करता था। इसके बाद उसने इस तरह का कदम उठाया। उसने सुसाइड करने से पहले अपने पिता को एक मैसेज भी भेजा था, जिसमें एक युवक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। ये भी लिखा है कि पापा प्रवीण को माफ मत करना।
मथुरा ( Mathura) के गोवर्धन में लांस नायक( Lance Naik ) छवि का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, वह छुट्टी लेकर घर पर आई थी। जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी 22 वर्षीय छवि का चयन करीब दो वर्ष पूर्व सेना पुलिस में हुआ था। दो वर्ष की ट्रेनिंग के बाद उसकी नियुक्ति हाल ही में जम्मू में लांस नायक पद पर हुई।
मृतका के पिता ने बताया कि परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। रविवार को युवती की मां अपने मायके गई थी, पिता मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। छवि नीचे की मंजिल में सोई थी। प्रतिदिन की तरह सुबह चार बजे वह जागे तो मोबाइल फोन पर बेटी का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत उसके कमरे की ओर दौड़े। युवती कमरे में पंखे से गले में फंदा डालकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसको फंदे से उतार कर मथुरा मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिन से परेशान थी, कुछ बता नहीं रही थी। उसने आत्महत्या करने से पहले उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजे है। इनमें एक युवक द्वारा उसको परेशान किए जाने का जिक्र है।लांस नायक( Lance Naik ) छवि ने सुसाइड नोट में लिखा – कि पापा मैंने तुम्हें बताया नहीं, प्रवीण ने मुझे बहला फुसलाकर 31 तारीख को अपने घर बुलाया था। 4 दिन मुझे अपने पास रखा। मुझे नशीला पदार्थ खिलाकर मेरी ब्लू फिल्म बना ली और अश्लील तस्वीरें खींच ली। उसके बाद उसे वायरल कर दिया। मुंह खोलने पर मुझे, भाई को और आपको जान से मारने की धमकी दी। उसने ये भी कहा कि तुम्हें मुझसे शादी करनी पड़ेगी। आपकी और मेरी बदनामी होगी। इस वजह से मैं इस तरह का कदम उठा रही हूं। आप प्रवीण को माफ मत करना।पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है,मथुरा ( Mathura) पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा