राजस्थान ( Rajasthan ) में पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। करवा चौथ (Karwa Chauth )को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5 लाख से ज्यादा महिला अभ्यर्थियों को राहत देते हुए 23 अक्टूबर को ही उनकी परीक्षा करवाने का फैसला लिया है, जिनकी परीक्षा 24 अक्टूबर को होनी है। हालांकि अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव के कारण 23 अक्टूबर की बजाय 24 अक्टूबर को ही परीक्षा होगी। वहां महिला अभ्यर्थियों को घर के नजदीक के परीक्षा केन्द्र अलॉट किए गए हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को होने वाली पटवरी परीक्षा 2021 में लगभग 15 लाख 63 हजार से ज्यादा आवेदक रजिस्टर्ड हैं। इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 5 लाख से ज्यादा है। प्रत्येक पारी में लगभग 4 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखना और अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं करना भी चुनौती है। 24 अक्टूबर को करवा चौथ होने के कारण यह फैसला लिया गया है कि 23 अक्टूबर को ही सभी महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित करवा दी जाएगी। ताकि 24 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth )का पर्व वो अपने घर-परिवार में मना सकें।
राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी यह मांग उठा रहे थे कि महिलाओं के अमर सुहाग के पर्व और करवा चौथ (Karwa Chauth )के कठिन नियमों वाले व्रत को देखते हुए इस दिन महिलाओं की परीक्षा नहीं रखी जाए। मामले की नजाकत को भांपते हुए यह फैसला लिया गया है।
अलवर और धौलपुर में पंचायती चुनाव के कारण परीक्षा 23 की बजाय 24 अक्टूबर को रखी गई है। इन जिलों में महिला अभ्यर्थियों को नजदीकी जगह ही केन्द्र अलॉट किए गए हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत