बिहार (Bihar ) में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में बगावती रुख अपनाए तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav ) ने अब अपना हेयर स्टाइल बदला है और इसके साथ ही अपने विरोधियों को एक संदेश भी दिया है।
पिछले कुछ दिनों से शांत पड़े राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav )अब नए लुक में नजर आ रहे हैं। अपने लंबे बालों को कटवाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है- “तुम हमारा मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे!’ उनका यह बयान JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के लिए है या छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए, यह स्पष्ट नहीं है।
लाल रंग की टी-शर्ट और जींस में वे दिख रहे है। तेज प्रताप ने फोटो भी सोशल मीडिया पर डाली है। यह फोटो एक सैलून की है, जहां तेज प्रताप हेयर कट कराने पहुंचे थे। यह दिखाने के लिए उन्होंने पीछे की तरफ से भी फोटो डाला है।
इन तस्वीरों पर ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खासी रोचक रहीं। कुछ ने उन्हें बगावत से बचने की सलाह दी तो कुछ ने इसकी भी फिरकी लेने की पूरी कोशिश की। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि तेजू भैया, प्लीज रानू मंडल न बनो।
संदीप ने लिखा है- “तेजू भैया आप इस तेजस्वी और उसकी पार्टी की धज्जियां उड़ा दीजिए, हम आपके साथ हैं।’ मनोज कुमार सिंह ने लिखा- “तेजू भैया आपके साथ नाइंसाफी हुई है। आप बड़े थे, लेकिन आपको और आपकी प्रतिभा को तेजस्वी ने दबा दिया। आपको हाशिए पर ला खड़ा किया है। तेजस्वी भले मुख्यमंत्री का दावेदार हो, लेकिन आपको पार्टी प्रेसिडेंट नहीं बनाकर आपके परिवार का लोग आपके साथ बेईमानी किया है।’
विकास यादव ने लिखा है- “मजाक उड़ाने वालों की कतार से कहीं ज्यादा लंबी कतार आपके चाहने वालों की है और ये जगजाहिर है कि तेजप्रताप भैया बहुत नेक दिल इंसान हैं, अपनों के हक के लिए बिना अपना राजनीतिक नफा नुकसान देखे लड़ जाते हैं।’
हसनपुर विधानसभा से विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav )इस समय अपनी ही पार्टी से खासे नाराज चल रहे हैं। प्रदेश की सियासत के जानकारों का मानना है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर वह अपने भाई तेजस्वी यादव से आर-पार करने के मूड में हैं।
तेज प्रताप ने छात्र जनशक्ति परिषद के नाम से एक नया संगठन बनाया है। उन्होंने हाल ही में अपने संगठन डीएसएस और एक अन्य संगठन का इसमें विलय किया था। वहीं, बिहार में 30 अक्सतूबर को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
छात्र जनशक्ति परिषद के सदस्य संजय कुमार ने तारापुर उपचुनाव में नामांकन दाखिल कर राजद के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संजय कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने नामांकन पत्र तेज प्रताप यादव से इजाजत लेकर ही दाखिल किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?