संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव ( Yogendra Yadav )को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। योगेंद्र यादव लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए थे और परिवारवालों से मिलकर संवेदना प्रकट की थी। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने उन पर कार्रवाई की है। पंजाब के किसान संगठन उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
लखीमपुर हिंसा में मारे गए शुभम मिश्रा के घर जाने के बाद योगेंद्र यादव ( Yogendra Yadav )ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 12 अक्टूबर को उन्होंने परिवार से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापसी में भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही? उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं!’
सूत्रों ने बताया कि बैठक में योगेंद्र यादव ( Yogendra Yadav )ने कहा कि अगर जाने से किसानों की भावना आहत हुई है तो माफी मांगता हूं। व्यक्तिगत स्तर पर गया, इसके लिए खेद प्रकट करता हूं। संयुक्त किसान मोर्चा ने (SKM) ने इस मामले में योगेंद्र यादव को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा था। योगेंद्र यादव ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि वे SKM की तरफ से वहां नहीं गए। व्यक्तिगत तौर पर गए थे। संगठन से ऊपर उठकर वह मानवता के नाते गए थे। इस जवाब से SKM सहमत नहीं हुआ।
शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही?
उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं! pic.twitter.com/q0sYAT8gV6— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 12, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?