पंजाब (Punjab) का अमृतसर (Amritsar ) में श्री गुरु रामदास जी(Sri Guru Ramdas Ji ) के 487वें प्रकाश पर्व की संध्या पर दरबार साहिब को दीयों से सजाया गया। साथ ही मनमोहक आतिशबाजी की गई। इस बार यह आतिशबाजी कुछ खास रही, क्योंकि यह ईको फ्रेंडली आतिशबाजी थी। रंग-बिरंगा आसमान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पूरा दिन देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे तकरीबन 2 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में माथा टेका।
श्री गुरु रामदास जी (Sri Guru Ramdas Ji ) के प्रकाश पर्व पर मंजी हाल में कवि दरबार भी हुआ। पूरा दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, लंगर छका और गुरु घर में नतमस्तक हुए। शाम दरबार साहिब सरोवर के चारों तरफ दीये जलाए गए। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सुंदर जलो भी सजाए गए। इसके अलावा शाम को आतिशबाजी हुई। 6 बजे शुरू हुई आतिशबाजी तकरीबन आधा घंटा चली। लेकिन इस दौरान दरबार साहिब और आसपास के इलाकों की नजरें सिर्फ आसमान पर ही रहीं। आतिशबाजी से पूरा आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया।
अमृतसर साहिब को बसाने वाले और सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी (Sri Guru Ramdas Ji ) का आज 487वां प्रकाश पर्व है। इस मौके पर दरबार साहिब को 115 तरह के 222 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड, इंडोनेशिया के अलावा कलकत्ता, दिल्ली, पूणे और बेंगलुरु से फूलों के 5 ट्रक भरकर आए थे।गुरु रामदास का जन्म 9 अक्टूबर, 1534 को चूना मंडी में हुआ था, जो अब लाहौल में है। वे सिखों के चौथे गुरु थे। इन्होंने अमृतसर साहिब शहर की स्थापना की थी। इन्हीं के जन्मदिवस पर आज प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। अमृतसर पहले रामदासपुर के नाम से जाना जाता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?