अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) ने शुक्रवार को एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(AMUEEE)परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम एएमयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बीटेक परीक्षा में शहर के श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है, जबकि छात्रा रिशिका आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि बीटेक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। जल्द ही दाखिले किए जाएंगे।
एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(AMUEEE)के लिए देश भर में केंद्र बनाए गए थे। इसमें अलीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, कोझीकोड, श्रीनगर में बनाए गए थे। शुक्रवार शाम एएमयू ( AMU) परीक्षा नियंत्रक मुजीबुल्लाह जुबैरी की ओर से प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम जारी होते ही किसी के चेहरे पर मुस्कान तो किसी को निराशा हाथ लगी।नगर के जनकपुरी निवासी मनीष व रुचि शर्मा के बेटे श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने देश में पहली रैंक हासिल करके अपनी श्रेष्ठता को कायम कर रखा है। इससे पहले उन्होंने जेईई मेंस में देश में 1341 रैंक व जेईई एडवांस्ड में देश में 3124 रैंक हासिल की थी। श्रेष्ठ ने वर्ष 2019 में डीपीएस में 10वीं टॉप किया था, जबकि वर्ष 2021 में रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में 12वीं में टॉप किया था।
रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के निदेशक विनोद कुमार सिंघल व प्रधानाचार्या अंजू राठी ने पूर्व छात्र श्रेष्ठ वत्सल को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से ही प्रतिभावान है। एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(AMUEEE) में पहली रैंक हासिल करके स्कूल, अलीगढ़ व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?