राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में दीपावली से पहले सोने-चांदी ( Gold -Silver ) की कीमत में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। शनिवार को जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भावों के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड में 200 रुपए प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 49 हजार 300 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत बढ़कर 47 हजार 300 रुपए पर पहुंच गई है।
जबकि सोना 18 कैरेट 39 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरेट 31 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। लगातार दूसरा दिन है जब चांदी के दाम भी बढ़े हैं। शनिवार को जयपुर में चांदी में 300 रुपए प्रति किलो का उछाल हुआ। इसके बाद जयपुर में आज चांदी रिफाइन 67 हजार 300 रुपए प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई है।
जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने कहा कि सोने-चांदी ( Gold -Silver )में आया मंदी का दौर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में 10 ग्राम सोने के भाव 55 हजार और प्रति किलो चांदी रिफाइन के भाव 70 हजार को पार कर जाएंगे। ऐसे में सोना-चांदी ( Gold -Silver )खरीदने का फिलहाल सबसे सही मौका है। मित्तल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव की वजह से भारतीय बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज हुई थी, लेकिन अब त्योहारी सीजन के साथ ही फिर से बाजार उठ रहा है। आने वाले वक्त में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि इस समय धनतेरस के लिए अच्छी बुकिंग हो रही है। छिटपुट तौर पर आभूषणों की खरीदारी भी चल रही है।इसी तरह से सोना का भाव भी 55 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से आगे निकल जाएगा। इसलिए वैवाहिक आभूषणों के ग्राहक अभी ही खरीदारी करने में जुट गए हैं। इससे उन्हें कम से कम 25 हजार रुपये की बचत हो रही है। व्यवसायियों का कहना है अब सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रहेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?